Categories: UP

साहेब प्रधान जी दमभर कर रहे है धन का बंदर बाट

संजय ठाकुर

मधुबन/मऊ :फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायतो के मनरेगा व राज्य वित्त के कार्यो पर बोर्ड लगाने के नाम पर खूब सरकारी धन कि बंदर बाट हो रही है।ब्लाक क्षेत्र के ढ़िलई फिरोजपुर डुमरी पहाड़ीपुर खिरिया ढंढवल फतहपुर सुल्तानीपुर महमूद सराय सहित दर्जनों ग्राम पंचायतों में किसी भी कार्य पर बोर्ड नही लगा हुआ है। जहां ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायतों से प्रति वर्ष सैकड़ो कार्य कराए जाते है जिस में पोखरी खुदाई नाला ख़ुदाई चक्क मार्ग इंटरलाकिंग सी सी मार्ग का कार्य कराया जाता है जबकी का शासन आदेश है कि कार्य शुरू करने से पहले साईन बोर्ड पर अनुमानित लागत के साथ कार्य का नाम लिख दिया जाए लेकिन प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य शासन के सभी कायदा कानून को ताक पर रख कर बिना साइनिंग बोर्ड लगवाए ही सरकारी धन कि बंदर बाट करने में जमे हुए है

Adil Ahmad

Recent Posts