रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ :घोसी नगर के डाकबंगला रोड स्थित आदर्श शिशु निकेतन प्रांगण विकास भारती सेवसंस्थान के तत्वाधान वृहस्पतिवार की शाम को शिक्षा और समाज के निर्माण में सावित्री बाई फुले के योगदान पर सेमिनार का आयोजन किया गया।जिसमें में भारत में प्रथम महिला समाज सुधारिका और प्रथम महिला विद्यालय स्थापित करने वाली सावित्री बाई फुले को महान समाज सुधारक बताया गया।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि तहसीलदार एसपी गुप्ता ने कहा कि सावित्री बाई फुले के कृत और विचार आज भी प्रासंगिक है।समाज के उत्थान में आप के विचार आज और कल सभी समय प्रेरणा देते रहे गे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज कल्याण अधिकारी, एवं शिक्षक नेता मनोज सिंह ने कहा कि आज से 160 वर्ष पूर्व जब समाज मे महिलाओ खास कर दलित समाज की बेटियों का शिक्षा लेना बहुत कठिन था,उस समय मे सावित्री बाई फुले ने साहस का कदम उठाकर स्कूली शिक्षा लेने के साथ तत्कालीन समाज के घोर विरोध के बाद भी अन्य लड़कियों के शैक्षिक विकास का रास्ता खोलाl
आयोजक विनोद राय ने सभी का स्वागत करते हुय कहा कि आज भी हम सबके आदर्श सावित्रीबाई फुले और उनके पति जिन्हों ने समाज का विरोध झेलते हुए अपनी पत्नी को शिक्षा दिलाने के साथ अन्य लड़कियों के लिये मार्ग प्रसस्त किया।
कार्यक्रम को प्रमुख रूप से शिक्षक मुसिर अहमद,नगर पंचायत प्रतिनिधि अब्दुलक़य्यूम,सविता सुमन,इंतेखाबआलम,संजयसिंहसोहड़,रामा यादव,राम अवतार राय,हरिश्चंद्र आदि ने भी संबोधित किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…