संजय ठाकुर
मधुबन/मऊ :ब्लाक क्षेत्र फतहपुर मंडाव अंतर्गत ग्राम पंचायत ढ़िलई फिरोजपुर में ग्राम पंचायत द्वारा नालियों कि साफ सफाई नही कराए जाने को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को रोष ब्यक्त करते हुए प्रदर्शन करने के बाद खुद अपने हाथों से नालियां साफ कर ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान को आइना दिखाया और चेताया कि अगर ईद के त्यौहार के पहले पूरे गाँव कि नालियों कि साफ सफाई नही कराई गई तो एक जन आंदोलन किया जाएगा ग्राम पंचायत ढ़िलई फिरोज पुर जो लगभग चार हज़ार आबादी वाला मुस्लिम बहुल गॉव है जहां रमजान माह में नालियों कि साफ सफाई न होने से नालियां भर कर उफान मार रही जिस का गंदा पानी रास्तो पर इधर उधर बह रहा है जिसके चलते ग्रामीणों को आने जाने में दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीण मो शाविर ।मिज़्ज़न।बसर ।हुमैर ।नौशाद।आतिफ।इंद्रदेव।शिव मुनि।राजबंसी आदि ने बताया कि इस बाबत कई बार ए डी ओ पंचायत से लेकर खंड विकासाधिकारी अधिकारी को अवगत कराया गया लेकिन इन अधिकारियों के कॉनो पर जु तक नही रेगा इस भीषण गर्मी में बजबजाती नालियों से निकलने वाली दुर्गन्ध जिससे से घरो में रहना मुश्किल होगया है समस्या से परीशान लोगो ने सोमावार को पंचायत अधिकारी व प्रधान के विरूद्व जम कर नारेबाजी किया तथा चेताया कि अगर ईद के त्यौहार के पहले पुरे गांव कि नालियां साफ नही की हुई तो एक बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा प्रदर्शन करने वालो में शाकिब।तेतरी।देवेंद्र।फुलमति जमील।हिसामुद्दीन आदि मौजुद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…