रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ: घोसी कोतवाली के कनकुडीह गांव में 6जून को हुई मार पीट में गंभीर रूप से घायल राम अवध चौहान पुत्र पूर्णमासी की मंगलवार को अस्पताल से घर ले जाते समय कोतवाली के गेट पर मौत हो गयी।मृतक की पत्नी लच्छी देवी की तहरीर पर पुलिस ने सगे भाई राम अवतार,उनके पुत्रो शीकेश,सौरभ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही में लग गयी।
घोसी कोतवाली के कनकुडीह गांव में 5जून को परिवरिकविवाद व बिजली के तार को लेजाने के विवाद में राम अवध चौहान व इनके भाई राम अवतार परिवार के बीच विवाद के बाद मारपीट होगया।जिसमे राम अवध चौहान के सिर पर गम्भीर चोट आई।साथ ही पत्नी लच्छी देवी,पुत्र अंकुश,पुत्री कंचन को भी चोट आई।परिजन कोतवाली को सूचना देने के बाद पुलिस के साथ सीएचसी घोसी में भर्ती कराया।जहाँ से स्थित गम्भीर होने के कारण मऊ रेफर कर दिया गया।जहाँ स्थिति गम्भीर होने पर परिजन ने एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।मंगलवार को जहाँ से बचने की उम्मीद कम बता कर रेफर कर दिया।परिजन मरणासन्न घायल को लेकर कोतवाली लाये जहा दरखास्त लिखने के दौरान उसकी मौत हो गई।पत्नी लच्छी देवी पुत्र अंकुश,अमन,पुत्री कंचन,करिश्मा का रोते रोते बुराहाल रहा।कोतवाली पुलिस ने पत्नी लच्छी देवी व पुत्र अंकेश पुत्री कंचन का आज मेडिकल करा कर राम अवतार,उनके पुत्रो शीकेश, सौरभ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्राम्भ कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…