Categories: MauUP

ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से एक रिहाइशी मडई जल कर राख

संजय ठाकुर

मऊ :मधुबन थाना क्षेत्र के रसुलपुर आदमपुर उर्फ रामपुर के दुलाईचा पुरवे में मंगलवार कि देर रात ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से एक रेहाइसी मडई जल कर राख हो गई जिसमें में रखा नगद रुपया व हज़ारो रुपये मूल्य के घरेलु जल कर राख हो गया। बताया जाता है कि राजेश राजभर पुत्र सदाफल के रेहाइसी मडई के सटे हुए 100 के वी ए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है मंगलवार कि देर रात अचानक तेज हवा चलने लगी उसी दौरान ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी राजेश कि मडई पर आ गिरी और देखते ही देखते पुरी मडई धु धु कर जलने लगी जब तक लोग मौके पर पहुच कर आग पर काबू पाते तब तक आग ने पुरी मडई को आग़ोश में ले लिया और पुरी राख के ढेर में तब्दील हो गई तथा उस मे रखा दो हज़ार नगद के साथ दो कुंटल गेहू तीन बोरा चावल चौकी कपड़ा के साथ घर के अन्य सामान जल कर नष्ट हो गए।

Adil Ahmad

Recent Posts