यशपाल सिंह
दोहरीघाट (मऊ) अंतर्गत ग्राम गौरीडीह गांव में रविवार की रात्रि में गृहकलह और नौकरी की समस्या से आजिज आकर एक युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी सुबह परिजनों को होने पर उनके होश उड़ गये। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर दरवाजा को तोड़ा तथा शव को रस्सी से निकाल कर बाहर लाया तथा पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ में एक सुसाइट नोट भी मिला है।
गौरीडीह निवासी 45 वर्षीय राजनरायन राय पुत्र स्व.रामबचन राय काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे। इस बीच उन्होंने रविवार की रात्रि पाइप में रस्सी के सहारे फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह जब देर तक घर में से बाहर नहीं निकले तो चाय देने के लिए भतीजा बुलाना शुरू किया, तो कोई आवाज नहीं आई तो खिड़की की रास्ते देखा तो राजनरायन रस्सी के सहारे पाइप से लटक रहे थे। रोते हुए इस बात की सूचना ग्राम प्रधान अभय कुमार राय को दी। मौके पर ग्राम प्रधान अभय राय तथा परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे प्रधान द्वारा पुलिस को सूचित करते हुए उसकी पत्नी अनुराधा जो मायके गयी हुई थी उसको भी सूचित किये। इधर मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक का आठ वर्ष का पुत्र अनुराग का करुण क्रंदन सुनकर सबकी आखें नम हो जाती थी। पत्नी का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। घटना की सूचना पर उप निरीक्षक धर्मराज यादव मय हम राही के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर दरवाजा को तोड़ा तथा शव को रस्सी से निकाल कर बाहर लाया तथा पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…