Categories: CrimeMau

बिजली विभाग द्वारा बिल वसूली व अवैध कनेक्शन के खिलाफ़ अभियान, एक के खिलाफ विधुत चोरी का मुकदमा दर्ज

संजय ठाकुर

मधुबन/मऊ: विजली विभाग द्वारा बिल वसुली व अवैध कनेक्शन के खिलाफ़ अभियान के दौरान बेलौली भीमपुरा मार्ग स्थित बेलौली में एक ब्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कामर्शियल कनेक्शन पाए जाने पर अवर अभियंता ने पुलिस को तहरीर देकर मकदमा दर्ज कराया है। अवर अभियंता मुकेश यादव के नेतृत्व में बुधवार को अवैध कटिया कनेक्शन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था कि उसी दौरान बेलौली भीमपुरा मार्ग स्थित बॉसतराव निवासी रुद्दल तिवारी के वेल्डिंग कि दुकान पर पहुच कर विजली कनेक्शन का प्रमाण मांगा तो दुकानदार देने मे असमर्थ रहा। जिसको लेकर अवर अभियंता ने सम्बंधित दुकानदार के खिलाफ गुरुवार को विधुत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts