संजय ठाकुर
मऊ :चतुर्थ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम जनपद स्तर एवं तहसील एवं ब्लाको में प्रातः 07:00 बजे 08:00 बजे के मध्य सम्पन्न हुआ।
जिला स्तर पर योग दिवस डा0 भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट स्टेडियम में जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। स्पोर्ट स्टेडियम में प्रशिक्षक डा0 सर्वेश पाण्डेय द्वारा एक घण्टे तक प्रोटोकाल के अन्र्तगत 3600 लोगो द्वारा योग किया गया। विवेकनन्द इण्टर कालेज पाती रोड़ मधुबन में उप जिलाधिकारी मधुबन के नेतृत्व में 6800 सौ लोगो द्वारा योग किया गया, मु0बाद गोहना में उप जिलाधिकारी मु0बाद गोहना के नेतृत्व में 2000 लोगो द्वारा योग किया गया, घोसी में 1500 लोगो द्वारा योग किया गया इसी प्रकार सभी विकास खण्डों एवं जिला स्तर पर कुल मिलाकर 16985 लोगो द्वारा जनपद में योग किया गया।
जिला स्तर पर उपजिलाधिकारी सदर, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुशवाहा, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।
इसी प्रकार मधुबन में अपर जिलाधिकारी एवं सभी तहसीलों में अधिकारी एवं कर्मचारी एवं आम लोग उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…