Categories: CrimeMau

पाँच वर्षो से दबंग नही बनने दे रहे थे खड़ंजा,प्रशासन से दबंगो को जेल भेजकर खड़ंजे कार्य

संजय ठाकुर

मऊ :घोसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कुरंगा में मुख्य खड़ंजा से मुरारी यादव के घर तक खड़ंजा कार्य विगत लगभग 5 वर्षों से गांव के ही दबंग विजय यादव व अशोक यादव पुत्र गण रामाशंकर यादव द्वारा अवरोध उत्पन्न करके खड़ंजा कार्य बाधित कर दिया जा रहा था।
विगत 5 वर्षों में तीन से चार बार टीमें गयी लेकिन दबंगों के कारण खड़ंजा नहीं लग पा रहा था । लेकिन 21 जून 2018 को राजस्व टीम पुलिस टीम की उपस्थिति में घोसी नायब तहसीलदार सर्वेश सिंह के नेतृत्व में ग्राम कुरंगा के मुख्य मार्ग से मुरारी यादव के घर तक खड़ंजा कार्य पूरा करा दिया गया। साथ ही विजय यादव व अशोक यादव पुत्रगण रमाशंकर यादव को 151 में चालान कर जेल भेज दिया गया।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts