Categories: CrimeMau

संदिग्ध परिस्थितियों में 60वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कम्प

संजय ठाकुर

मऊ :मधुबन थाना क्षेत्र के मीरपुर मदरही में गुरुवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक साठ वर्षीय बृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुचना पाकर मौके पर पहुचे थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कुंडा निवासी कीर्तन गायक अमरजीत 60 वर्ष मदरही निवासी कमलेश के यहां तिलक समारोह के पूर्व गुरुवार को किर्तन गाने गया था कीर्तन के समापन के बाद वह भोजन कर दोपहर में ही गाव के ही रामानंद के बरामदे जाकर सो गया देर शाम तक जब वह नही उठा तो रामानंद उसे उठाने गया तो देखा कि गायक अमरजीत मरा हुआ है घबराहट के आलम में उसने गायक के शव को उठा कर सिवान स्थित एक बागीचे में रख कर पुलिस को सुचना दिया। आनन फानन सुचना पाकर मौके पर पहुंचे एस एच ओ नीरज पाठक ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया और जॉच पड़ताल में जुटे रहे

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts