संजय ठाकुर
मऊ :मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय मऊ द्वारा (01) मेडिसीन एण्ड केमिकल (39) मद से मु0 20,34588 रूपये का बिल भुगतान हेतु कोषागार में प्रस्तुत किया गया है।
उक्त के सम्बन्ध में जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु को मा0 जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न माध्यमों से शिकायते प्राप्त हुई कि बिना नियमो का पालन किये एक फर्म को लाभ पहुचाने के लिए भुगतान किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए अपर जिलाधिकारी डी0जी0 पाल की अध्यक्षता में तीन सदस्यी जांच कमेटी द्वारा इस प्रमाण की जाॅच के निर्देश दिये। इस कमेटी में वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुशवाहा एवं उप जिलाधिकारी सदर अनुप कुमार रहेंगे।
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिये कि एक सप्ताह में जाॅच पुरी कर ली जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के प्रतिकूल कार्य करने वालो के साथ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…