रूपेंद्र भारती
घोसी/मऊ : भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी एवं किसान सभा की संयुक्त बैठक रविवार को नंदन बाल विद्या मंदिर के परिसर काल मार्क्स के 200 वीं जयंती पर उनको श्रदांजलि अर्पित करने के लिए किया गया।
जिला कौंसिल के सदस्य धर्मचन्द गुप्त ने बैठक को संबोधित करते हुए कहाकि आज भी मार्क्स के विचार प्रासंगिक हैं । युद्ध के उपरांत आम सहमति जिसने पूजी के तुलना में श्रम को ज्यादा ताकतवर बना दिया ।जिसके वजह से जीवन में भरी संकुचन पैदा हुआ ,जो अब समाप्त हो रही है ।वैश्विकरण और वास्तविक अर्थ व्यवस्था का उत्थान एक ऐसे पूंजीवाद को जन्म दे रही है जो एक बार फिर नियंत्रण से बाहर होता जान पड़ता है ।डीजल एवं पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है ।जिससे मॉल ढुलाई तथा यातयात परिवहन में भी बृध्दि होगी ।आवश्यक सामग्रियों के दाम भी बढ़ेगे ।किसान को धान की नर्सरी एवं रोपाई के लिए महंगे डीजल खरीदना पड़ रहा है ।गैस सिलेंडर की बढ़ोत्तरी को तत्काल जनहित में वापस किया जाय ।नगर पंचायत 8 से मांग की गयी कि जनहित को देखते हुए टूटे हुए नालो की मरम्मत करते हुए साफ सफाई की व्यवस्था की जाय।इस अवसर पर पी एन सिंह अधिवक्ता , मोहित प्रसाद ,धर्मचन्द गुप्त ,रामबली प्रसाद ,नन्दलाल साहू ,अखिलेश गुप्त , डॉक्टर शिवशंकर ,मनोज कुमार, मुरली प्रसाद ,मोतीचंद कन्नौजिया ,चारु चन्दन ,विश्वनाथ आदि उपस्थित रहे ।अध्यक्षता मोहित प्रसाद एवं संचालन धर्मचन्द गुप्त ने किया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…