Categories: NationalPolitics

केंद्र में डींग हांकने वाली सरकार है – शिवानंद तिवारी

आदिल अहमद

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने भाजपा पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने बुधवार को अपने प्रेस बयान में कहा कि डॉक्टर लोहिया आज होते तो भाजपा हटाओ मुहिम का नेतृत्व कर रहे होते. ‘कांग्रेस हटाओ’ का नारा उस समय लगा था, जब देश की राजनीति पर कांग्रेस आधिपत्य था. डरी हुई भाजपा आज उस कांग्रेस का भय दिखा रही है, जिसके पास विरोधी दल की मान्यता प्राप्त करने लायक सांसदों की संख्या भी नहीं है

शिवानंद​ तिवारी ने कहा कि संविधान की भावनाओं के विपरीत नागरिकों के बीच भेद-भाव किया जा रहा है. बैंकों का दीवाला निकलता दिखाई दे रहा है. जाति-धर्म से ऊपर उठकर जिन नौजवानों ने जान-प्राण लगाकर पिछले चुनाव में नरेंद्र मोदी का समर्थन किया था, आज वे अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. सीमा पर रोज़ाना हमारे सैनिक मारे जा रहे हैं. ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ फ़र्जिकल स्ट्राइक साबित हुआ.

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर मोरचे पर नालायक साबित हुई है. यह काम करने वालों की नहीं सिर्फ़ डींग हांकने वालों की सरकार है. इनके हाथों में देश सुरक्षित नहीं है. इसलिए राजद संविधान, लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए ‘भाजपा भगाओ’ के अभियान में पूरी तरह से जुटा हुआ है.

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts