नूरपुर. नगर मे जाम के कारण स्थित बद से बदतर होती जा रही है।जाम से नगर मे वाहनों की लम्बी लम्बी कतार लग जाती है।जिसका खामियाज़ा यात्रियों के साथ साथ गम्भीर हालत मे हायर सेन्टरो पर जाने वाले मरीजों को भी उठाना पड रहा है।नगर की इस खराब व्यवस्था के लिए किसे जिम्मेदार कहा जाये।रोडवेज बस स्टेंड से चांदपुर तिराहे तक सडक का चोडीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते अधर मे लटका पडा है।सडक की दोनो साइडे खुदी होने के कारण सडक अाये दिन जाम की स्थित बनी रहती है।जिसमें पुलिस को भी वाहनों की गति बढाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
नगर मे ईदुल फितर के त्योहार के कारण छोटे बडे वाहनों की संख्या मे इज़ाफा हुआ है।वाहनों से निकलने वाले धुंए से प्रदुषण बढता जा रहा है।जिसके कारण रविवार को एक वृद्ध मुसाफिर बेहोश होकर सडक पर गिर गया किसी तरह राहगीरों ने मुसाफिर को बेहोशी की हालत मे सरकारी अस्पताल पहुँचाया जहाँ रविवार होने कारण चिकित्सक की अनुपस्थिति मे वृद्ध को उपचार नहीं मिल सका।जिससे वृद्ध की हालत खराब हो गई।वृद्ध को राहगीरों ने बेहोशी की हालत मे निजि चिकित्सकखे यहां भर्ती कराया तथा वृद्ध के परिजनों से संपर्क करने का काफी प्रयास किया लेकिन परिजनों से कोई संपर्क नहीं होसका।समाचार लिखे जाने तक वृद्ध की हालत चिन्ताजनक बनी हुई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…