नूरपुर नूरपुर क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक नईमुल हसन पूर्व सपा सांसद यशवीर सिंह धोबी और राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता चौधरी सुनील कुमार रविवार की शाम ग्राम खासपुरा में हरविंदर सिंह उर्फ विक्की के आवास पर पहुंचे जहां से तीनों नेताओं को गुरुद्वारे ले जाकर उन्हें शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर श्री नईमुल हसन ने गांव के सभी लोगों से प्रेम भाव से रहने की अपील की और कहा कि यदि गांव की कोई समस्या हो तो उन्हें बताया जाए
सरदार हरविंदर सिंह ने सिख बिरादरी के 3 गांव खासपुरा उमरी व गाजीपुर में कोई श्मशान घाट ना होने की बात कहते हुए कहा कि खेतों से घिरी एक छोटी सी जगह पर चिता जलाई जाती हैं जिससे किसानों की फसलों में आग लगने का अंदेशा रहता है विधायक ने इस समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया साथ ही विधायक ने नूरपुर खासपुरा और क्षेत्र के अन्य ग्रामों की सिख बिरादरी से मिले और प्रेम व सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…