पंडित रघुनाथ शास्त्री
मेष – आज आप पर कार्य भार बढ़ेगा। आफिस में महत्त्वपूर्ण मुद्दों के सम्बंध में उच्च पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श हो सकता है। किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की तरफ से लाभ मिलने का योग है।
वृषभ – आज नए आयोजन हाथ में ले सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा करनी होगी,विदेश से जुड़े विषयों के लिए दिन शुभ रहेगा। व्यापारियों को कारोबार में धन लाभ होगा। । तीर्थ यात्रा भी कर सकते हैं।
मिथुन – आज ईश्वर की आराधना, जप और आध्यात्मिकता से मन को शांति मिलेगी। क्रोध पर संयम रखें। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव कर सकते हैं। सेहत का पूरी तरह से ध्यान रखने की जरूरत है।
कर्क – आज उत्तम आभूषण और वाहन का सुख मिलने का योग है। साझेदारी में लाभ होगा। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मौजमस्ती और मनोरंजन में आपका समय व्यतीत हो सकता है।
सिंह – आज दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। उदासीन वृत्ति और संदेह के बादल का आपके मन पर घिरे होने से मानसिक दिक्कत का अनुभव हो सकता है।
कन्या – आज प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात हो सकती है। किसी कारण से मन चिंतित रहेगा। पेट में तकलीफ हो सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइयां आने की आशंका है। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है।
तुला – आज विवादित विषयों से दूर रहने की जरूरत है । यात्रा के लिए वर्तमान समय अनुकूल नहीं है। आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे।
वृश्चिक – आज विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा और प्रिय व्यक्तियों के साथ आपकी मुलाकात होगी कुल मिलाकर। दिन अच्छा गुजरेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। आज आपका भाग्य साथ देगा। ।
धनु – आज शुरू किए गए कार्य विलंब से पूर्ण होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करना उचित होगा। आज धन निरर्थक धन खर्च हो सकता है। दूर बसनेवाले मित्रों और स्नेहीजनों से लाभ मिल सकता है।
मकर – आज नौकरी व्यवसाय में अनुकूल परिस्थिति रहेगी। दांपत्यजीवन सुखद रहेगा।धार्मिक कार्य और पूजा-पाठ में रुचि रहेगी। मित्रों और संबंधियों की तरफ से उपहार मिलने के योग दिख रहे है।
कुंभ- आज क्रोध को पूरी तरह से काबू में रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। आज किसी के साथ गलतफहमी होने से विवाद हो सकता है। धन खर्च में वृद्धि होगी।
मीन – आज धन खर्च में वृद्धि हो सकती है। मांगलिक अवसरों में जाना पड़ सकता है। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको लाभ हो सकता है। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि में होगी।आकस्मिक धनलाभ का योग दिख रहा।
ज्योतिष परामर्श के लिए सम्पर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9473655000 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क
बुधवार, जून १३, २०१८ का पञ्चाङ्ग , सूर्योदय: ०५:४० सूर्यास्त: १९:१३ हिन्दु सूर्योदय: ०५:४४ हिन्दु सूर्यास्त: १९:०९ चन्द्रोदय: चन्द्रोदय नहीं चन्द्रास्त: १८:४६
सूर्य राशि: वृषभ चन्द्र राशि: वृषभ – २७:२५+ तक सूर्य नक्षत्र: मॄगशिरा द्रिक अयन: उत्तरायण द्रिक ऋतु: ग्रीष्म वैदिक अयन: उत्तरायण वैदिक ऋतु: ग्रीष्म हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: १९४० विलम्बी चन्द्रमास: ज्येष्ठ (अधिक) – अमांत विक्रम सम्वत: २०७५ विरोधकृत् ज्येष्ठ (अधिक) – पूर्णिमांत गुजराती सम्वत: २०७४ पक्ष: कृष्ण पक्ष तिथि: अमावस्या – २५:१३+ तक नक्षत्र, योग तथा करण नक्षत्र: रोहिणी – १६:४३ तक
योग: धृति – ०९:१४ तक क्षय योग: शूल – २९:२२+ तक प्रथम करण: चतुष्पाद – १४:५५ तक द्वितीय करण: नाग – २५:१२+ तक अशुभ समय दूमुहूर्त: १२:०० – १२:५३ वर्ज्य: ०९:३१ – १०:५८ २१:४२ – २३:०८ राहुकाल: १२:२६ – १४:०७ गुलिक काल: १०:४६ – १२:२६ यमगण्ड: ०७:२५ – ०९:०५ शुभ समय अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
अमृत काल: १३:५१ – १५:१७
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…