आजमगढ़. सरायमीर थाना क्षेत्र के वस्ती बाजार में हुई सड़क दुर्घटना में मृत विनोद के घर कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। विनोद परिवार की आजीविका चलाने के लिए आटो चलाता था। गुरुवार की सुबह वह आटो लेकर बाजार के लिए निकला था। दोपहर में घर आने के लिए कह गया था। लेकिन उनके आने के बजाय मौत की खबर आ गई। वहीं विनोद की पत्नी रीता रो-रोकर बेहोश हो जा रही है। मृतक की दो पुत्रियां रीता व प्रिया का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस घटना से परिवार सहित गांव में कोहराम मचा हुआ है। गांव के लोग परिवार को ढांढस बधा रहे सरायमीर थाना क्षेत्र के वस्ती बाजार में उस समय अचानक चीख-पुकार मच गई जब तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए आटो, मैजिक व ठेले को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई। इस दौरान कुछ देर के लिए बाजार में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब तक स्थानीय लोग किसी को बचाने की कोशिश करते तब तक चार लोग दम तोड़ चुके थे। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को वाहन से किसी तरह बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल मृतकों को एंबुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना से बाजार वासी सहमे हुए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…