Categories: UP

सोनम चिश्ती बनीं प्रदेश की पहली पैरा लीगल वालेंटियर

हरिशंकर सोनी

(सुल्तानपुर) तृतीय जेंडर को जनपद न्यायधीश उमेश चंद्र शर्मा नेपैरालीगल वालेंटियर नियुक्त किया है।नगर पालिका प्रत्याशी रहीं सोनम चिश्तीके सफल इन्टरव्यू के बाद जिला जज ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।सोनम चिश्ती हर हफ्तेसोमवार को डीएम कार्यालय, मंगलवार को उप जिलाधिकारी कादीपुर, ब्रहस्पतिवार को महिला थाना में बैठ कर पीड़ित व्यक्ति की मदद करेंगी।

यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी है।जानकार बतातें हैं कि सोनम चिश्ती प्रदेश की पहली वालेंटियर हैं जो असहायों की विधिक मदद करेंगी।

pnn24.in

Recent Posts