यशपाल सिंह
आज़मगढ़ अहिरौला थाने के मेहदवारा सुल्तानीपुर गांव में शनिवार की रात में ससुराल वालों की प्रताड़ना से आजिज होकर 22 वर्षीया नवविवाहिता ने आत्म हत्या कर ली। घर के अंदर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। सुबह मृत अवस्था में पाए जाने पर पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही पति घर छोड़ कर फरार हो गया। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अहरौला थाने के महुवारा समसाबाद गांव निवासी रामसुमेर राजभर की पुत्री मधुबाला की शादी इस वर्ष एक फरवरी को मेहदवारा सुल्तानीपुर गांव निवासी सोनू राजभर से हुई थी। रविवार की रात में परिजनों को भोजन कराने के बाद पति से अनबन होने पर मधुबाला अलग कमरे में सोई थी। इस दौरान विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया और सुबह तक उसकी मौत हो गई । इस बीच सुबह किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मृत विवाहिता के पिता रामसुमेर राजभर सहित मायके के अन्य लोग भी पहुंच गए। इस दौरान पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को दहेज को लेकर दामाद अक्सर मारता पीटता था। इससे तंग होकर उसने आत्महत्या कर ली। अहरौला थानाध्यक्ष अयोध्या तिवारी ने बताया कि मृत विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति सोनू राजभर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…