प्रदीप दुबे बिक्की
(भदोही )औराई थानाक्षेत्र के सहसेपुर निवासी संदीप दुबे की 12 वर्षीय पुत्री खुशी दुबे, की आज रविवार को सुबह गंगा घाट में स्नान करते समय गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई।जिसको सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया , परिजनो ने इसकी जानकारी तत्काल डायल 100 पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची औराई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्ट-मॉर्टम के भेज दिया है।
एक माह पहले भी इसी गॉव के दो नाबालिग बच्चों की मौत गंगा नदी मे डूबने से हो गयी थी। पूरा गॉव अभी उस सदमे से निकल भी नही पाया कि दूसरा सदमा मिल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार औराई पुलिस थानाक्षेत्र के सहसेपुर गांव निवासी संदीप दुबे की 12 वर्षीय पुत्री खुशी मिर्जापुर सीमा पर स्थित चिल्ह थाना और औराई पुलिस स्टेशन की सीमा पर स्थित भोगांव गंगा घाट पर स्नान करने गई थी। स्नान करते समय, वह गहरे पानी की ओर चली गयी। जिससे लड़की डूब गई ।नदी में डूब रही बालिका को देख घाट पर अन्य लोगों में हलचल मच गई। लोगों ने यूपी 100 डायल पुलिस को यह जानकारी दी। यूपी 100 डायल के पुलिसकर्मी, जो मौके पर पहुंचे, और डूबी बालिका की तलाश शुरू कर दी। चूंकि भोगांव गंगा घाट मिर्जापुर जिले के चिल्ह और भदोही जनपद की सीमा अंतर्गत होने से ख़बर पाकर चिल्ह पुलिस भी मौके पर पहुंची। लगभग आधे घंटे के बाद, लड़की का शव गंगा में उतराया पाया गया । चिल्ह पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्ट-मॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…