मु० अहमद हुसैन( जमाल) वकील अहमद अंसारी
दुबहर। क्षेत्र में विद्युत सप्लाई की व्यवस्था के आपूर्ति में किए गए बदलाव पर क्षेत्रीय लोगों ने नाराजगी प्रकट की है क्योंकि नए रोस्टर के मुताबिक दिन में दर्जनों बार बिजली की कटौती की जाती है। जबकि पिछले रोस्टर में पूरे दिन और पूरी रात में बिजली आसानी से मिल जाती थी । जिससे लोग इस तपतपाती भीषण गर्मी में सुख चैन की नींद सो लेते थे । लेकिन नए आपूर्ति मानक के बाद दिन में कई बार बिजली कटौती तथा रात में भी घंटों बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है । जिससे लोगों को इस नए विद्युत आपूर्ति के नियमों को स्वीकार करने में असहजता महसूस हो रही है । क्षेत्रीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से साफ तौर में कहा कि पिछले रोस्टर के मुताबिक ही विद्युत उपकेंद्र दुबहर पर बिजली आपूर्ति की जाए तो बेहतर होगा। क्षेत्र के मुक्तेश्वर दुबे राधाकृष्ण पाठक विकास सिंह आदि लोगों ने पुराने रोस्टर के मुताबिक ही विद्युत आपूर्ति करने की मांग की है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…