सुदेश कुमार
बहराइच 26 जून। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी बहराइच आर.एस. श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोज़गार योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 में लाभार्थियों के चयन के लिए 27 जून 2018 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से विकास भवन सभागार में साक्षात्कार आयोजित किया गया है।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोज़गार योजनान्तर्गत उद्योग स्थापना के लिए आवेदन प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थियों को शासन द्वारा गठित चयन कमेटी के समक्ष मूल अभिलेखों के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा। उनहोंने यह भी बताया कि आवेदकों को नवीन व्यवस्था के अनुसार अपना आवेदन पत्र वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू केवीआईबी डाट जीओवी डाट इन पर मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना ई-पोर्टल पर आनलाइन भी अनिवार्य रूप से कराना होगा। साक्षात्कार में आने जाने का कोई मार्ग व्यय या भत्ता आदि देय नहीं होगा
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…