Categories: CrimeUP

थाना क्षेत्र हुजूरपुर में हुए मारपीट में 02 गिरफ्तार ,अन्य की तलाश हेतु टीमें गठित

सुदेश कुमार

बहराइच-आज दिनाँक 26.06.2018 को समय 11:00 बजे चारागाह की जमीन में इंद्रजीत सिंह पुत्र दशरथ सिंह, सुनील सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह, पूरण सिंह पुत्र दशरथ सिंह, राणा वीर सिंह पुत्र कन्हैया सिंह, कन्हैया सिंह पुत्र अज्ञात निर्माण कर रहे थे, गांव के कुछ लोगों ने निर्माण कार्य करने से रोका तो उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा जान मारने की नीयत से ईंट पत्थर व बंदूक से फायर कर दिया गया, जिसमे एक पक्ष के सर्वाधिन सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह, निरहू सिंह पुत्र जिगरात सिंह, लक्ष्मण सिंह पुत्र नानमून सिंह बलबीर सिंह पुत्र पुत्ती सिंह,अरविंद सिंह पुत्र सर्वाधिन सिंह व सुनील कुमार पुत्र सर्वाधिन सिंह को चोट आई है।
प्रकरण में थाना स्थानीय द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर अभियोग संख्या 89/18 धारा 147,148,149,307 IPC व 7 cla एक्ट पंजीकृत किया गया एवं सुनील सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह व कन्हैया सिंह पुत्र जगमोहन सिंह निवासी दौलतपुर दा0 चिरैयाटांड़ को हिरासत में लिया गया है।
मौके पर आवश्यक पुलिस बल तैनात कर गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर दी गयी है।

दूसरे पक्ष के सुनील सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह ग्राम दौलत पुर भैसाही के लिखित तहरीर पर सर्वाधिन सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह अरविंद सिंह पुत्र सुनील (अन्नू)मनीष पुत्रगण सर्वाधिन सिंह, निरहू पुत्र दृगराज, ओमकार सिंह पुत्र लल्ला सिंह,सभाराज सिंह व पुनीत पुत्रगण राजेन्द्र सिंह के विरुद्ध अभियोग संख्या 90/18 धारा 147,148,149,323,336 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी हेतु टीमें बनाकर दबीश दी जा रही है।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts