विकास राय
गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने बुधवार को तहसील मुहम्मदाबाद क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सेमरा का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बार चार्ट के हिसाब से किये गये कार्यों को देखा तथा ग्रामीणों से मिल वहां की स्थिति की जानकारी लिया। बाढ़ की विभीषिका को रोकने के लिए बनाये गये ठोकर जो कई जगहों से टूट गये थे और उन्हें 26 जून तक पूर्ण रूप से सही कराने के लिए निर्देश दिया गया था, परन्तु निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण नही होने की स्थिति पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की तथा जांचोपरान्त सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि 10 जुलाई तक हर हाल में इस प्रोजेक्ट को पूर्ण कराना है। इस कार्य के लिए जो भी संसाधन, बजट सहयोग की जरूरत पड़ेगी वो उपलब्ध है। जेई, ठेकेदार आपस में सामंजस्य बनाते हुए एक टीम बनाकर अवशेष दिनों में दो शिफ्टों में कार्य कराते हुए कार्य पूर्ण किया जाय। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद रमेश यादव, खण्ड विकास अधिकारी मुहम्मदाबाद, भांवरकोल निर्माण से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…