सुदेश कुमार
बहराइच 27 जून। विकास खण्ड शिवपुर अन्तर्गत ग्राम मटेराकलाॅ निवासी रामभवन पुत्र प्रभू ने अपने प्रार्थना-पत्र दिनांक 23 मई 2018 द्वारा जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री आवास योजना में गम्भीर अनियमितता की बाबत अवगत कराया था।
इस सम्बन्ध में ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट द्वारा प्रस्तुत की गयी जाॅच आख्या से ज्ञात हुआ कि छोटे पुत्र बसन्त को वर्ष 2014-15 व वर्ष 2017-18 में 02 बार आवास आवंटन किया गया है। जाॅच में भी पाया गया कि वर्ष 2014-15 में आवास के लिए प्राप्त धनराशि का उपयोग छोटे द्वारा अपने पुत्र भुसैली की बीमारी के इलाज में किया गया जिसके कारण उन्होंने आवास नहीं बनवाया और पुनः वर्ष 2017-18 में आवास आवंटन हुआ। जिससे अब उनके द्वारा अपने आवास के अगल-बगल दो और आवास अपने पुत्रों के लिए निर्मित किये गये है।
ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट बहराइच ने जाॅच के दौरान यह भी पाया कि स्वयं शिकायतकर्ता रामभवन पुत्र प्रभू को भी वर्ष 2004-2005 के बीच अन्दिरा आवास योजना के तहत आवास दिया गया था जिससे उन्होंने छत स्तर तक ही निर्माण किया गया है। परन्तु इतने वर्ष बाद भी इनके द्वारा छत नहीं डाली गयी है, इनका आवास भी पूर्ण नहीं है।
इस स्थिति का कड़ा संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी से अपेक्षा की है कि आवास योजनान्तर्गत गलत चयन करने वाले, आवास पूर्ण न कराने, सतत् प्रभावी अनुश्रवण न करने, शासकीय धन का दुरूपयोग करने व शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना में शिथिलता बरतने के लिए समस्त उत्तरदायी कर्मियों/व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें व अपव्यय धनराशि की नियमानुसार वसूली सुनिश्चित कराते हुए एक पक्ष में अवगत करायें
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…