बहराइच 28 जून। भारत सरकार द्वारा नामित नोडल अधिकारी अपर सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, संजीव कुमार ने विकास खण्ड रिसिया अन्तर्गत ग्राम बंगलाचक के मजरा बलिदानपुरवा के प्राथमिक विद्यालय में चैपाल आयोजित कर जनपद में संचालित ग्राम स्वराज अभियान के द्वितीय चरण में संचालित गतिविधियों का जायज़ा लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (सभी पात्र परिवारों को एलपीजी कनेक्शन) के तहत 05 लाभार्थियों श्रीमती शबनम पत्नी शफीक कुरैशी, रीना कुमारी पत्नी महेश कुमार, छोटकन्नी पत्नी लाले, ममता पत्नी मगन बिहारी व शुबरातन पत्नी भगेलू, को गैस कनेक्शन का वितरण किया।
चैपाल के दौरान नोडल अधिकारी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मिशन इन्द्रधनुष, स्टार्ट अप इण्डिया, स्टैण्ड अप इण्डिया, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास, पेयजल, राशन कार्ड, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति हेतु शादी अनुदान योजना, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति हेतु निःशुल्क बोरिंग योजना तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना इत्यादि की समीक्षा की।
सौभाग्य योजना के सत्यापन के दौरान अवर अभियन्ता विद्युत से संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर नोडल अधिकारी ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि ग्राम के सभी पात्र इच्छुक व्यक्तियों को विद्युत कनेक्शन निर्गत किये जायें। चैपाल के दौरान मौजूद लोगों को नोडल अधिकारी ने क्षय रोग खोजी अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यदि आपके घर में या आस-पास कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसे लगातार खाॅसी आ रही है तो उसके बलगम की जाॅच अवश्य करायें। उन्होंने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में क्षय रोग के निःशुल्क इलाज की व्यवस्था है।
नोडल अधिकारी ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को सुदृढ़ करने एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने, ग्रामीण गरीब परिवारों तक पहुॅच बढ़ाने, क्रियान्वित कार्यक्रमों पर आमजन की प्रतिक्रिया प्राप्त करने, नए प्रयासों को सम्मिलित करने, कृषको की आय को दोगुना करने, आजीविका के अवसरों को बढ़ाने एवं स्वच्छता जैसे राष्ट्रीय प्राथमिकता के कार्यक्रमों पर पुनः विशेष ध्यान देने के उद्देश्य से संचालित होने वाले ग्राम स्वराज अभियान में सभी जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सजगता के साथ करें
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…