बिजनौर-नूरपुर विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते शिव मंदिर चोक पर रखे ट्रांसफॉर्मरों मे लगी अाग से कन्फेशनरी की दुकान जल कर राख होगयी जिसमें रखा लगभग एक लाख रुपये का सामान जल कर राख होगया।प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव मंदिर चोक पर रखे दो ट्रांसफॉर्मरों मे गत रात्रि लगभग 3.30 बजे अचानक अाग लगने से दोनो ट्रांसफॉर्मरो के साथ साथ पडोस मे विशाल अरोडा की कन्फेशनरी की दुकान भी जल कर राख होगयी।रात्रि मे ही सूचना देने के पश्चात जब तक दमकल विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर पहुँची तब तक सब कुछ जल कर राख हो चुका था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनो ट्रांसफॉर्मरो मे लगी अाग ने देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया।तथा पास मे ही कन्फेक्शनरी की दुकान को भी अपनी चपेट मे ले लिया।अाग इतनी भयानक थी कि दुकान का शटर तक जल गया।दुकान स्वामी का कहना है कि ट्रांसफॉर्मरो से अाय दिन चिंगारी निकलती रहती थी जिसके विषय मे विद्युत विभाग के कर्मचारियों को बता दिया गया था।लेकिन विभाग की घोर लापरवाही के कारण बडा हादसा हुआ।बता दे कि नगर कई स्थानों पर बिजली की जर्जर लाईनें हादसे को दावत दे रही है।लेकिन बिजली विभाग की नींद नहीं टूट रही है।एक सप्ताह पूर्व मोहल्ला गांधी नगर मे लकड़ी की बल्ली पर झूलते हुए बिजली के तारो को मिडिया मे छपने के बाद विभाग ने उसका संज्ञान ले कर नया पोल बदला था।हादसे का शिकार हुए दुकानदार विशाल अरोणा का कहना है कि वह इस दुकान से ही अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।जिसके जलने से वह बेरोजगार होकर सडक अागया है।इस विषय मे जानकारी के लिए बिजली विभाग के जेई से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाईल बन्द होने के कारण उनसे सम्पर्क नहीं होसका।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…