गाजियाबाद / लोनी मॉनसून की पहली बारिश में ही लोनी पानी-पानी हो गयी है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के अलावा क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में लबालब पानी भरने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आलम यह था कि सरकारी अस्पताल सीएचसी में घुटनों-घुटनों पानी भरा था , जिससे मरीजों और साथ आए परिजनों को काफी परेशानी हुई।जानकारी के अनुसार लोनी में शुक्रवार हल्की बारिश के बाद दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लोनी बॉर्डर के शांति नगर से लेकर बलराम नगर तक एवं अशोक विहार के सामने घुटनों तक पानी भर चुका है। जलभराव से हर समय जाम की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा लोनी के नीलम फैक्ट्री रोड ,गढ़ी कटैया गांव के पास, सौ फुटा रोड पर एवं लोनी नगर पालिका के अलग-अलग वार्डों में गंदा पानी भरने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…