वाराणसी।आदमपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के द्वारा आज एक बाबा को गिरफ्तार किया गया। जो तंत्र क्रिया के नाम पर महिलाओं के साथ छेड़खानी करने का काम करता था।
बताया जाता है कि एक महिला द्वारा थाना आदमपुर पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया है और जिसमे पीड़िता के द्वारा यह कहा गया है कि कामेश्वर महादेव गायघाट निवासी रंगनाथ मिश्रा जो ज्योतिष व तांत्रिक का कार्य करता है के यहां अपने शादी के सिलसिले में पूजा पाठ कराने के लिये गई थी। जहां तांत्रिक के द्वारा आंख बंद करके साधना करने को कहा गया। मेरे द्वारा आंख बंद करके साधना करने के दौरान तांत्रिक के द्वारा मेरे नाजुक अंगों को स्पर्श किया जाता रहा। जिससे आजिज आकर मैं ये प्रार्थना पत्र दे रही हूं।
मामले को गम्भीरता से लेते हुए थाना प्रभारी आदमपुर के द्वारा मुअस 36/18 धारा 354, 354क दर्ज कर स्वयं व उनि देवी शरण यादव व उनि राहुल मौर्या को साथ लेकर उक्त तांत्रिक रंगनाथ मिश्रा के यहां छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…