आफताब फारूकी
इलाहाबाद।हंडिया थाना क्षेत्र के तहसील रोड पर शनिवार की सुबह एक बाइक सवार युवक को डम्पर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची हड़िया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हडिया कोतवाली के किशोरा गांव निवासी कन्हैया लाल मौर्या का एकलौता पुत्र प्रद्युम मौर्या २० वर्ष जिसकी गांव में भी किराने की दुकान है और बाजार में भी घर है पूरा परिवार बाजार में ही रहता है शनिवार की सुबह ९ बजे गांव की दुकान को खोलने के लिए बाइक से जा रहा था और जैसे ही बाजार स्थित तहसील रोड पर पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डम्पर उक्त युवक को उसे कुचलते हुए भाग निकला। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। मृतक की माँ प्रेमलता का रो-रोकर बुरा हाल है मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…