औराई (भदोही) थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग औराई चौराहे पर बीती रात 11:00 बजे वाराणसी से इलाहाबाद की ओर जा रही वातानुकूलित बस संख्या ए आर 11ए6663 अनियंत्रित होकर पास ही स्थित जुगलकिशोर हलवाई के मकान में जा घुसी । जिसके चलते उनके मकान में रखी बाइक संख्या यूपी 66 के 8819 जहां क्षतिग्रस्त हो गई वहीं दुकान में रखा फ्रिज फर्नीचर रैक और बगल में बने गुड्डू हलवाई के मकान का बारजा तोड़ते हुए दुकान में जा घुसी ।इस घटना में दोनों लोग मामूली रूप से घायल हो गए ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार औराई थाना क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर स्थित जुगल किशोर हलवाई के मकान में वाराणसी से इलाहाबाद की ओर जा रही अनियंत्रित बस एक ठेले को टक्कर मारती हुई 2 लोगों को मामूली रुप से घायल कर दुकान में जा घुसी । जिसके चलते दुकान में रखा हुआ फ्रिज वह रैक फर्नीचर टूट कर बिखर गएकिया। दुकान दार का लाखों का क्षती हो गया। संजोग अच्छा रहा कि किसी के चपेट में न आने के कारण बड़ा हादसा टल गया ।खबर पाकर पहुंची पुलिस ने मामूली घायल लोगों के प्राथमिक उपचार के बाद दुकान में घुसी बस को क्रेन के सहारे बाहर निकाला बताया जाता है कि उस रात 11:00 बजे लगभग सभी दुकाने बंद हो गई थी और दुकान दार के परिवार के सदस्य खाना खाने के लिये अंदर थे वरना गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता था। बस ड्राईबर को पुलिस ने घटना स्थल से गिरफ्तार किया। बिदित हो कि कुछ वर्ष पहले भी उसी स्थान पर एक फल बिक्रेता की गुमटी मे ट्रक द्वारा धक्का मारने से एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु हो गयी थी। चर्चा है कि बस ड्राईबर उस वक्त नशे मे था जिससे ऐसी घटना घटित हुयी। वही प्रत्यक्ष दर्शिये के अनुसार रात होने से लगभग दुकाने बंद थी इक्का दुक्का दुकान खुला था नही तो बड़ी दुर्घटना होने से कोई नही टाल सकता था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…