मो आफ़ताब
इलाहाबाद। कीडगंज थाना क्षेत्र के नये यमुना पुल पर गुरूवार की रात बाइक सवार दो छात्र अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से जहां एक की मौके पर मौत हो गयी। वहीं दूसरा गम्भीर रूपसे घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के ताड़बाग मोहल्ला निवासी जगदीश प्रसाद प्रजापति का 18 वर्षीय पुत्र कल्लू प्रजापति अपने साथी अंशू के साथ गुरूवार की रात किसी काम से नैनी गया था। जहां से वापस लौटते समय कीडगंज थाना क्षेत्र के नये यमुना पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से कल्लू की मौके पर मौत हो गयी। जबकि अंशू गम्भीर रूपसे घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एसआरएन में भर्ती कराते हुए परिजनों को सूचित किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक इण्टर का छात्र था वह दो भाई में छोटा, एक बहन, मां रेखा देवी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…