मो आफ़ताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। झूंसी थाना क्षेत्र के शेरडीह गांव में शुक्रवार की सुबह घर के समीप पैदल जा रहे एक छात्र की किसी कार की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है। झूंसी के शेरडीह गांव निवासी अंकुर 10वर्ष पुत्र शोभालाल दो भाई पांच बहनों में चैथे नम्बर का था। अंकुर कक्षा पांच का छात्र था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह वह घर के पास किसी काम पैदल जा रहा था कि किसी कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी होते ही उसकी मां लवली व परिवार के अन्य लोग उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…