आफ़ताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। हंडिया थाना क्षेत्र में हाईवे पर शनिवार की सुबह ट्रक की टक्कर से विद्युतकर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और किसी तरह लोगों को शांत कराया।
हंडिया के चक अजीज हीरापुर गांव निवासी राम सागर (45) पुत्र राम लखन विद्युत विभाग में संविदा कर्मी था। वह किसी तरह एक बेटा और दो बेटियों एवं पत्नी गुलाबी देवी का भरण पोषण करता था। वर्तमान में वह झूंसी पावर हाउस में काम कर रहा था। शुक्रवार की रात घर से ड्यूटी पर गया था। जहां से शनिवार की सुबह वह मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहा था। रास्ते में घर के पास उसकी बाइक में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग बदहवास हालत में पहुंचे। घटना से आक्रोशित लोगों ने हाइवे जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस व प्राशासन के लोग पहुंचे और किसी तरह मामले को शांत कराया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…