आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। शासनादेश के तहत उप जिलाधिकारी हण्डिया डा. राजा गणपति आर ने तहसील में कार्यरत तीन राजस्व निरीक्षकों को कार्य में शिथिलता बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
मिली जानकारी के अनुसार तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक क्षेत्र धनूपुर नन्हे लाल, राजस्व निरीक्षक क्षेत्र वारी अयोध्या प्रसाद और राजस्व निरीक्षक क्षेत्र उग्रसेनपुर के आसाराम प्रजापति पर आरोप है कि इन लोगों द्वारा शासकीय कार्यों का निर्वाहन समय से नहीं किया जा रहा है और सूचना के बाद भी समय से मुख्यालय पर उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं। इतना ही नहीं आई.जी.आर.एस 15 संदर्भ के अत्यधिक पुराने मामले भी लंबित पड़े हुए हैं। जिसका निस्तारण इनकी अनुपस्थिति से नहीं हो पा रहा है तथा इनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक हो चुकी है जिस पर एसडीएम ने नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। इस बारे में उपजिलाधिकारी ने बताया कि तीनों राजस्व निरीक्षक के कार्यों में लापरवाही पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…