मो आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कौड़िहार बाजार के पास शनिवार की देर रात ट्रक का टायर बदल रहे चालक और खलासी को दूसरी ट्रक ने रौंद दिया। जिससे खलासी की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि चालक गम्भीर रूपसे घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेजते हुए परिजनों को सूचित किया।
नैनी कोतवाली क्षेत्र के नैनी गांव निवासी सूरज 25 पुत्र स्वर्गीय राजाराम ट्रक चालक है। शनिवार की रात अपने खलासी तौफीक 21 पुत्र बब्लू निवासी चक फैजुल्ला थाना नैनी के साथ ट्रक लेकर लखनऊ की ओर जा रहा था। जैसे ही नवाबगंज थाना क्षेत्र के कौड़िहार बाजार के पास ट्रक का दाहिना टायर पंचर हो गया। जिसे उक्त चालक और खलासी मिलकर बदलने लगे। इसी बीच बगल से निकल रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। जिससे खलासी की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि चालक गम्भीर रूपसे घालय हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेजते हुए परिजनों को सूचित किया। खबर सुनकर परिवार के लोग बदहवास हालत में एसआरएन पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मृतक अविवाहित, तीन भाई, तीन बहन, मां सलमा बेगम हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…