कानिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : थरवई थाना क्षेत्र के हरीरामपुर डिहवा गांव में सास गोमती देवी और उसकी बहू सोना देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को उठाया है। सभी से कड़ाई से पूछताछ चल रही है। हालांकि अभी तक कत्ल का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन बहमलपुर में भूमि विवाद का नया तथ्य सामने आया है। मृतकों के घर के आसपास रहने वालों से भी पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है। क्राइम ब्रांच की टीम भी कुछ संदिग्ध घुमंतू प्रजाति के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी गंगापार सुनील सिंह का कहना है कि हत्याकांड के सारे बिंदुओं पर गहराई से छानबीन की जा रही है। जल्द ही कातिलों का पता लगा लिया जाएगा।
हरीरामपुर डिहवा निवासी चंद्रकेश पटेल फाफामऊ गद्दोपुर स्थित एक चटनी मिल पर काम करने के लिए मंगलवार शाम चला गया था। घर में मौजूद उसकी मां गोमती व पत्नी सोना ने खाना खाया। इसके बाद दोनों मकान के बरामदे में अलग-अलग चारपाई पर सो गई। देर रात कुछ बदमाश वहां पहुंचे और सो रही गोमती व सोना पर लाठी, चापड़, चाकू से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। बुधवार सुबह करीब छह बजे गांव का शिवपूजन खेत जुताई के लिए चंद्रकेश के घर पहुंचा तो वहां सास-बहू की रक्तरंजित लाश देख हैरान हो गया। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर पाते ही थरवई इंस्पेक्टर, सीओ, एसपी गंगापार मौके पर पहुंचे। ग्रामीण उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करते हुए हंगामा किया तो एसएसपी नितिन तिवारी, आइजी रमित शर्मा भी फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस लूट समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…