इलाहाबाद : इलाहाबाद से सटे प्रतापगढ़ जिले के कोहड़ौर थाना क्षेत्र में रंगदारी के लिए दो सगे व्यापारी भाइयों श्यामसुंदर और श्याममूरत जायसवाल को बदमाशों ने दुकान में घुसकर गोलिया मार कर हत्या कर दी। इस हत्या ने इलाके के लोगों का सब्र तोड़ दिया। कोहड़ौर कस्बा निवासी दोनों भाइयों की हत्या से कोहड़ौर, मदाफरपुर, मकूनपुर, किशुनगंज बाजारों में दुकानों के शटर डाउन हो गए। क्षेत्र के सभी स्कूल कॉलेज भी बंद हो गए। हजारों लोग सड़क पर उतर आए और उन्होंने फैजाबाद-इलाहाबाद हाइवे जाम कर दिया।
रात आठ बजे लोगों ने दोनों शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन ने पहले तो घटना को हल्के में लिया, लेकिन जब हाइवे जाम करने वाले हजारों लोग डिगने को तैयार नहीं हुए तो इलाहाबाद से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मचा। डीजीपी खुद इस मामले का संज्ञान लेने लगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिंता जताई तो एडीजी और आइजी ने प्रतापगढ़ में डेरा डाल दिया। जाम खुलवाने के लिए जिलाधिकारी से लेकर एडीजी, सांसद से लेकर विधायक सबकी मनौवल फेल हो गई। बीस घंटे तक यह बवाल चलता रहा और हाइवे जाम रहा। इसके बाद कैबिनेट मंत्री मोती सिंह जिनके इलाके में यह घटना हुई थी। वे खुद पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया तब कहीं जाकर 21 घंटे बाद जाम खुला। इससे पहले बेहद गमगीन और आक्रोश भरे माहौल में दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार कराया गया। छह घंटे तक चला पोस्टमार्टम
मृत व्यापारी भाइयों श्यामसुंदर जायसवाल व उनके भाई श्याममूरत का पोस्टमार्टम छह घंटे चला। 4.20 बजे दोनों शवों का एक्सरे कराया गया। श्याममूरत को सीने में पांच गोली मारी गई थी। दो गोली फेफड़े को पंक्चर करते पार हो गई थी। दो गोली सीने और एक गोली रीढ़ की हड्डी में फंसी थी। जबकि श्यामसुंदर को दो गोली मारी गई थी।
महिलाएं बोलीं चूड़ियां पहन ले पुलिस
व्यापारी भाइयों की हत्या के बाद बुधवार आधी रात आइजी रमित शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे तो महिलाएं आक्रोशित हो गईं। आइजी से पूछने लगीं कि हत्यारों को क्यों साथ नहीं ले आए। आइजी बोले कि मुल्जिम मेरे पास होते तो मैं गोली मार देता। महिलाओं ने कहा कि पुलिस को चूड़ियां पहन लेनी चाहिए।
जाने मिनट टू मिनट क्या हुआ
बुधवार रात 08.00 : दुकान में बैठे श्यामसुंदर जायसवाल और श्याममूरत को बदमाशों ने मारी गोली।
08.40 : जिला अस्पताल में दोनों भाइयों को चिकित्सकों ने घोषित किया मृत। अस्पताल में बवाल।
09.00 : घटनास्थल पर पहुंचे कंधई एसओ की गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त, सिपाहियों से मारपीट।
09.30 : सीओ सिटी अंजनी राय फोर्स के साथ पहुंचे घटनास्थल पर।
10.00 : शहर के चौक में व्यापारियों ने लगाया जाम।
11.30 : एडीजी एसएन साबत पहुंचे कोहड़ौर, प्रभारी एसपी से लिया घटनाक्रम की जानकारी।
12.00 : सदर विधायक संगमलाल गुप्ता के साथ आइजी रमित शर्मा पहुंचने घटनास्थल पर।
01.15 : परिजनों के नहीं मानने पर विधायक, आइजी चले गए कोहड़ौर थाने।
01.30 : दीवान की कुर्सी पर बैठकर आइजी ने लिखाया मुकदमा।
03.00 : जाम खुलवाने में नाकाम होकर लौटे आइजी।
गुरुवार सुबह 08.30 बजे: डीएम-आइजी की जाम खुलवाने की कोशिश फिर नाकाम।
10.00 बजे : सांसद हरिवंश का विरोध करने पर लौट गए सांसद।
02.50 बजे : कैबिनेट मंत्री मोती ने परिजनों ने शुरू की बातचीत।
03.30 बजे : जबरन शव उठाने पर पुलिस कर्मियों से व्यापारियों की हुई झड़प।
05.00 बजे : कैबिनेट मंत्री मोती के आश्वासन पर माने परिजन। जाम समाप्त।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…