आफ़ताब फारुकी
इलाहाबाद। सरायइनायत थाना क्षेत्र के बीकापुर गांव में सोमवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार एक किसान की मौत हो गयी। आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा करते हुए चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस एवं एसडीएम फूलपुर के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उतरांव थाना क्षेत्र के चक सिकन्दर गांव निवासी अशोक कुमार सिंह 47 पुत्र. स्वर्गीय लाल बहादुर सिंह सोमवार की दोपहर बाइक द्वारा झूंसी से अपने घर जा रहा था। जैसे ह ीवह सरायइनायत थाना क्षेत्र के बीकापुर गांव के करीब पहुंचा तभी एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाया लेकिन पुलिस की एक भी मानने को तैयार न थे। इसी बीच मौके पर एसडीएम फूलपुर ने ग्रामीणों को काररवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिवार के लोगों की मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। परिजन बदहवास हालत में एसआरएन पहुंचे। जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतक के दो पुत्री, पत्नी नीलावती है। वह पेशे से किसान था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…