आफ़ताब फारुकी
इलाहाबाद। कमरे में झाडू लगा रही महिला चल रहे फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जब तक घर वाले कुछ कर पाते बहुत देर हो चुकी थी। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए अन्तिम संस्कार कर दिए। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम गुलकाईपुर निवासी मुन्नी लाल पाल की 35 वर्षीय पत्नी कुमन देवी सोमवार को सुबह घर के कमरे में झाडू लगा रही थी। बताते हैं कि वहीं पर चल रहे फर्राटा पंखे में करंट उतरा था। कुमन देवी समझ नहीं पायी और करंट के चपेट में आ जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जब तक परिजन कुछ कर पाते बहुत देर हो चुकी थी। मृतका कुमन देवी 35 वर्ष के तीन पुत्र करन 13 वर्ष, किशन 10 वर्ष ,अंकित 8 वर्ष तथा एक पुत्री खुशी 6 वर्ष है ।कुमन देवी की मौत पर घर में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतका का पति मुन्नी लाल पाल राजगीर मिस्त्री है। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए दोपहर में फाफामऊ घाट पर कुमन देवी का अन्तिम संस्कार कर दिए। बताया गया है कि घर में बिजली का कनेक्शन लिए एक सप्ताह ही हुआ था । बिजली आने से घर में खुशी का माहौल था। तभी यह मनहूस घटना घट जाने से सारी खुशी मातम में बदल गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…