आफताब फारूकी
इलाहाबाद। जंक्शन के प्लेटफार्म चार एवं पाचं के बीच मूरी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक वृद्ध गम्भीर रूपसे घायल हो गया। सूचना पर पहुची जीआरपी ने उसे मोती लाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान गुरूवार की सुबह उसकी मौत हो गयी।
झारखण्ड के चूटिया थाना क्षेत्र के उमाशान्ति बिहार कालोनी निवासी सुरेन्द्र कुमार जैन 58 पुत्र स्वर्गीय प्रकाशचन्द्र एचव्हीलर कम्पनी में अधिकारी थे। उसी के काम से इलाहाबाद के हेड कार्यालय में आ रहे थे। जहां मूरी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर गम्भीर रूपसे घायल हो गये। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उन्हें तत्काल काल्विन अस्पताल में भर्ती कराते हुए उनकी कम्पनी के अधिकारियों को सूचित किया। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भाई अमल जैन ने बताया कि उनके परिवार में एक पुत्र, तीन पुत्री और पत्नी पूजा जैन है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…