इलाहाबादः इलाहाबाद के एक अधिवक्ता नसीम अहमद सिद्दीकी ने आरोप लगाया है कि उनको जेल में बंद एक कैदी ने धमकी दिया है। धमकी भरी कॉल से वकील और उसका पूरा परिवार खौफजदा है। धमकी देने का आरोप नैनी सेंट्रल जेल में बंद एहतेशाम ज़ैदी और उसकी पत्नी रोशन जहां सिद्दीकी पर लगा है। पीड़ित अधिवक्ता का कहना है कि जेल से फोन आने के बाद वह सन्न रह गया उसका कहना है कि एहतिशाम ज़ैदी की पत्नी ने उसे फोन करके अपने घर बुलाया। जिसके बाद जेल से कैदी एहतिशाम का फोन उसकी पत्नी के नंबर पर आया और उसने मुझसे बात की।
अधिवक्ता का आरोप है कि बात करने के दौरान जैदी ने उसे गोली मार कर हत्या करने की धमकी दी। साथ ही कहा कि मुन्ना बजरंगी जैसे लोग जब जेल में सुरक्षित नहीं है तो तुम्हें भी किसी अन्य मामले में फंसा कर, जेल बुलाकर तुम्हारी हत्या कर देंगे। जिसके बाद उसने कैंट थाने में मामला दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि ज़मीनी विवाद के चलते ये धमकी अधिवक्ता को दी गई है।अधिवक्ता ने आरोपी की पत्नी का ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पेश किया है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। अधिवक्ता की तहरीर पर मामला दर्ज भी कराया गया है और जल्द ही इस मामले पर कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…