आफ़ताब फारुकी
इलाहाबाद । सिविल लाइंस पुलिस ने मंगलवार दोपहर एक युवक को विदेशी करेंसी के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से बरामद करेंसी भारतीय मूल्य में कीमत बाइस लाख पचास हजार बताया जा रहा है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के दूसरे साथी की तलाश कर रही है।
विदेशी करेंसी के साथ गिरफ्तार युवक चाॅंद पुत्र स्वर्गीय अब्दुल हमीद निवासी हटिया बकरा मण्डी थाना मुट्ठीगंज है। जबकि उसका साथी अफाक डालर निवासी अटाला स्लाटर हाउस के समीप थाना करेली मौका पाते ही फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की टीम दबिस दे रही है।
पुलिस की टीम ने उसके कब्जे से कुल 276 नोट जो विभिन्न देशों की बरामद किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में 420, व धारा 3 विदेशी मुद्रा प्रबन्धन फेमा 1999 का मामला दर्ज किया है। बरामद की गई करेंसी में 500 सौ रूपये की सउदी अरब, 50-50 के 6 नोट यूरो, 10-10 के तीन नोट,20-20 की दो नोट कुवैद दीनार,10-10 की कुवैद, मलेशिया के नोंट है। जिसकी भारतीय मुद्रा के मुताबिक 22 लाख पचास हजार रूपये कीमत बतायी जा रही है।
पूंछताछ के दौरान चांद व आफाक दोनों मिलकर इस कारोबार में विगत काफी दिनों से लगे हुए है। लोगों को धोखा देकर दोनों विदेशी करेंशी को दिल्ली में खपाने के लिए जा रहे थे। जिसकों पोलो मैक्स होटल के सामने पार्किंग के पास से मंगलवार दोपहर गिरफ्तार किया।
उक्त गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन कुमार तिवारी के निर्देश पर सिविल लाइंस के नगर निगम चैकी प्रभारी धीरेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक अजय मिश्रा, उप निरीक्षक संजीव कुमार चैबे व उनकी पूरी टीम मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। उसके पास उक्त कारोबार से सम्बन्धित कोई लायसेंस नहीं है। इस अवैध कारोबार में काली कमाई कर रहे थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…