आफ़ताब फारुकी
इलाहाबाद । मऊआइमा थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव के समीप मंगलवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक को गोली मार दी और एक लाख रूपयों एवं मोटर साइकिल समेत अन्य सामान लूट ले गये। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस मामले की जांच शुरू कर दिया है।
मऊआइमा के पूरे सीतल उर्फ चकश्याम हाथी गांव निवासी अजय पटेल ग्राहक सेवा केन्द्र का संचालक है। वह घर से लगभग दो किलोमीटर अपनी दुकान खोला है। जहां से ग्राहक सेवा केन्द्र का भी संचालन करता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर घर से एक लाख रूपया एवं लैपटाप लेकर मोटर साइकिल से दुकान जाने के लिए निकला। रास्ते में तेजपुर गांव के समीप बाइक सवार अज्ञात बदमाश पहुंचे और उसके पैर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह गिर गया। बदमाश एक लाख रूपयों से भरा बैग, लैपटाप एवं मोटर साइकिल लूटकर फरार हो गये। लूट व गोली मारे जाने की सूचना पर सीओ फूलपुर बहरिया थाना, सोरांव एवं मऊआइमा थाने की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक गंगापार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लूट की वारदात हुई है। गोली से घायल ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक अजय पटेल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। हालांकि अबतक कोई ठोस क्लू नहीं मिल पाया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…