आफताब फारुकी
इलाहाबाद। शंकरगढ़ थाने की पुलिस ने फूलतारा गांव में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को मंगलवार की सुबह मवैया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की शाम उक्त जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक यमुनापार दीपेन्द्र नाथ चैधरी ने बताया कि बहू को बचाने के प्रयास में घायल वृद्धा की भी अस्पताल में सोमवार की शाम मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि पत्नी व मां का हत्यारोपी महेश कुमार उर्फ छोट्टन पुत्र रामा ने 22 जुलाई की शाम अपनी पत्नी कलावती को विवाद के बाद कुल्हाड़ी से वार करने लगा। यह देखते ही महेश की मां रनिया 62 पत्नी स्वर्गीय रामरतन से देखा नहीं गया और बहू को बचाने के लिए आगे आ गई। इस दौरान रनिया के सिर व शरीर में कई स्थानों पर चोंट आ गई थी। जबकि उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी।
घटना के बाद रनिया को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान सोमवार की शाम रनिया की भी मौत हो गई।मृतका कलावती के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही थी। मंगलवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी महेश कुमार कहीं भागने जा रहा है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह अपनी हमराही पुलिस कर्मचारियों के साथ मवैया मोड़ पर पहुंचे। इस बीच महेश कुमार उर्फ छोट्टन दिखाई दे गया। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछतंाछ के बाद हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी मवैयाकला गांव के समीप टोंस नदी से बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…