आफ़ताब फारुकी
इलाहाबाद। जार्जटाउन थाने की पुलिस ने रविवार की सुबह टैगोर टाउन नाले के पास से एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया। जबकि उसका एक साथ भागने में कामयाब हो गया। पुलिस की टीम ने लुटेरे के कब्जे से एक तमंचा और लूट के जेवरात, तीन मोबाइल एवं चोरी की मोटर साइकिल बरामद किया है।
उक्त जानकारी देते हुए रविवार दोपहर बाद नगर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया लुटेरा रितेश पाल उर्फ सोनू पुत्र राम सिंह पाल निवासी नीम सराय थाना धूमनगंज है। वह अभी हाल ही में जेल से जमानत पर रिहा होकर बाहर आते ही पुनः आपराधिक वारदातों को अंजाम देने लगा। रितेश पाल का साथी अभिलाश उर्फ बन्टू पुत्र विजय कुमार निवासी शुलभ काम्पलेक्स राजापुर थाना कैन्ट इलाहाबाद पुलिस की पकड़ से बच निकला।
उन्होने बताया कि 23 जुलाई को शिवेन्द्र मिश्र की पत्नी से लूट किया था, जिनका जेवर व मोबाइल और सीएमपी डिग्री कालेज के समीप से बटेश्वर लाल वर्मा की पत्नी से ई-रिक्शा में जाते समय लूट किया था। उक्त गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने रितेश पाल के कब्जे से जेवरात एवं मोबाइल बरामद कर लिया है। उक्त युवक के खिलाफ जार्जटाउन, कीडगंज एवं धूमनगंज में लूट की वारदातों का मुकदमा दर्ज है। मुखबिर की सूचना पर जार्जटाउन थाने में तैनात उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह और कृष्ण कुमार सरोज और सिपाही अभय कुमार, आशीष कुमार और शुभम कुमार ने रविवार की सुबह दौड़कर गिरफ्तार किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…