कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : कैंट स्थित शहर के बड़े विद्युत उपकेंद्र के सर्वाधिक क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर में चिड़िया के घोसला ने नगर के 40 फीसद इलाके में बिजली गुल कर दी। दरअसल, घोसला के कारण ट्रांसफॉर्मर में स्पार्किग होने लगी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सायरन बजते ही सप्लाई ठप कर दी गई। काफी देर बाद गड़बड़ी दूर हो सकी तो आपूर्ति बहाल की गी।
ट्रांसफॉर्मर की स्पार्किग दूर करने पर पता चला कि चिड़िया का उसमें घोसला था, जिसके कारण चिंगारी निकलने लगी थी। फौरन मामला पकड़ में न आता तो ट्रांसफॉर्मर में आग भी लगने की आशंका थी। दूसरी ओर बेली विद्युत उपकेंद्र में पेटी ठीक कराने के लिए शनिवार दोपहर तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। दारागंज, अल्लापुर, सलोरी, बघाड़ा, तेलियरगंज, करेली व खुल्दाबाद में भी दिन कटौती की गई। गऊघाट, मीरापुर, झलवा, अशोक नगर, राजापुर, सिविल लाइंस, चौक, कटरा और ममफोर्डगंज में दिन और शाम को कई दफा कटौती हुई। इसके अलावा नैनी, झूंसी और फाफामऊ में भी शनिवार रात भर बिजली का आना-जाना लगा रहा। बैरहना, रामबाग, सोहबतियाबाग में रविवार सुबह भी कई दफा विद्युत आपूर्ति बाधित हुई।
उधर, गऊघाट उपकेंद्र से जुड़े शंकरलाल भार्गव फीडर की आपूर्ति रविवार को सुबह 10 बजे से ही आपूर्ति ठप हो गई। रामबाग में भी रविवार सुबह दस बजे बिजली गुल हो गई। बेली, रामप्रिया रोड, जानसेनगंज, बहादुरगंज में भी सुबह दस बजे से ही आपूर्ति ठप कर दी गई। अधिकारियों का कहना है कि बारिश के कारण कई स्थानों पर तारों में स्पार्किग और फ्यूज उड़ने से आपूर्ति बाधित हुई। कुछ स्थानों ट्रांसफॉर्मर में भी खराबी के कारण उस इलाके की बिजली गुल हो गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…