अनन्त कुशवाहा
बसखारी अंबेडकर नगर। बसखारी पुलिस ने दूध की खरीद बिक्री के लिए स्थापित एक दुग्ध अवशीतन केन्द्र के द्वारा किसानों व वाहन स्वामियों का करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए की बकाया राशि लेकर फरार होने की जुगाड़ में लगे एरिया मैनेजर सहित तीन अन्य लोगों के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर जरूरी कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।
बता दें कि 11 जनवरी 2016 को स्थानीय थाना क्षेत्र के बसखारी जलालपुर रोड पर स्थित गिरधर कोल्ड स्टोरेज बसखारी में दुग्ध अवशीतन केन्द्र से दूध की खरीद बिक्री के लिए एक फर्म खोली गई थी। जिसने शुरुआती दौर में किसानों के दूध की खरीद का भुगतान तेजी से करते हुए अपनी विश्वसनीयता किसानों के अंदर कायम कर ली थी। लेकिन बीते 2 महीने से इस फार्म से जुड़े लोगों का करीब एक करोड़ 20 लाख रूपय का भुगतान कंपनी के द्वारा नहीं किया जा सका।
वहीं कंपनी के भागने की सुगबुगाहट को लेकर शुक्रवार को आक्रोशित किसानों ने केंद्र पर पहुंचकर रुपए की मांग करते हुए मैनेजर सुनील मलिक को बंधक बना कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था । जिस संदर्भ में सोमवार को बसखारी पुलिस ने इस केंद्र से जुड़े किसान राजकुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय रूपनारायण सिंह निवासी बंदीपुर थाना जैतपुर अंबेडकर नगर के द्वारा तीन लाख रुपये बकाया होने सहित अन्य किसानों की बकाया राशि लगभग एक करोड़ 20 लाख रुपए लेकर फरार होने की गई शिकायत को लेकर कंपनी मैनेजर सुनील मलिक, कंपनी मालिक संजय ढींगरा, जनरल मैनेजर राजेंद्र प्रताप सिंह, रीजनल मैनेजर कुशल पाल सिंह पुत्र अज्ञात निवासी शामली के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित कई अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष बसखारी मनबोध तिवारी ने संबंधित मामले में जरूरी कानूनी प्रक्रिया किए जाने की बात बताते हुए मुकदमा पंजीकृत करने की पुष्टि की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…