सुदेश कुमार
बहराइच 07 जुलाई। राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन तथा व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास सुरेश पासी जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार निरीक्षण भवन लोनिवि मंे व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, उ.प्र. आवास विकास परिषद के अधिकारियों व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रबन्धकों के साथ समीक्षा बैठक के उपरान्त दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अन्तर्गत आवासीय कौशल प्रशिक्षण के प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व श्री पासी ने कम्पनी के केन्द्र प्रभारी नागेन्द्र शुक्ला को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण बैचों में मानक के अनुसार अनुसूचित जाति, जन जाति, महिलाओं व अल्पसंख्यकों को प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाय। उन्हांेने यह भी निर्देश दिया कि प्रचार वाहन जनपद के ग्रामीण अंचलों में जाकर व्यापक प्रचार प्रसार करें और युवाओं के मोबलाजेशन का कार्य करें।
जिला कार्यक्रम प्रबन्धन ईकाइ उ.प्र. कौशल विकास मिशन के एमआईएस प्रबन्धक खजान्ची लाल यादव ने बताया कि यह प्रचार वाहन 10 अगस्त 2018 तक जनपद बहराइच के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में जाकर युवाओं के मोबलाजेशन का कार्य करेगी। प्रचार वाहन में प्रशिक्षण हेतु इच्छुक युवाओं के पंजीकरण की आनलाइन व्यवस्था की गयी है। जिससे मौके पर ही युवाओं का पंजीकरण किया जा सकेगा। उन्हांेने बताया कि यह प्रचार वाहन जनपद के प्रत्येक विकास खण्डों में ग्राम स्वराज अभियान द्वितीय चरण में चयनित समस्त ग्रामों में जाकर युवाओं को कौशल्य विकास योजना के बारे में जानकारी देगा।
यह प्रचार वाहन दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत नामित प्रशिक्षण प्रदाता कम्पनी रामा इन्फोटेक प्रा.लि. की ओर से चलाया जा रहा है। इस कम्पनी के केन्द्र प्रभारी नागेन्द्र शुक्ला ने बताया कि कम्पनी द्वारा शान्ती यादव कालेज निकट झिंगहाघाट नानपारा रोड़ पर केन्द्र बनाया गया है। जहां पर आवासीय व्यवस्था के साथ डाटा इन्ट्री आपरेटर, बीपीओ नाॅन वाॅयस व हाउस कीपर प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर एमआईएस प्रबन्धक पंकज कुमार सिंह, कम्पनी के क्षितीज दीक्षित तथा रवि दुबे मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…