सुदेश कुमार
बहराइच 11 जुलाई। सम्भावित बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बलवन्त सिंह द्वारा पशु चिकित्सालय तेजवापुर व चिकित्साधिकारी भगवानपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने संस्था पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि पशुपालकों के पशुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न उत्पन्न हो, समय से टीका इत्यादि कार्य करते रहें तथा कृषि कल्याण अभियान के तहत चयनित ग्रामों का टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान से शत-प्रतिशत आच्छादित किया जाय।
इसके पश्चात पशु चिकित्सालय भगवानपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पशुधन प्रसार अधिकारी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित मिले तथा पशु चिकित्साधिकारी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित पशु चिकित्साधिकारी के एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। डा. सिंह ने पशु चिकित्सालयों के निरीक्षण के पश्चात तहसील महसी के सम्भावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर विभागीय कार्यों का जायज़ा लिया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…